बनाना चिप्स का इतिहास और घर पर बनाने की आसान रेसिपी बनाना चिप्स में नमक और हल्दी का पानी क्यों मिलाते हैं?
बनाना चिप्स का इतिहास और घर पर बनाने की आसान रेसिपी
बनाना चिप्स का इतिहास मुख्य रूप से दक्षिण भारत, खासकर केरल से जुड़ा माना जाता है।
केरल में केले की खेती बहुत अधिक होती है, इसलिए वहां कच्चे केले से कई प्रकार के व्यंजन बनाए जाते हैं।
पुराने समय में:
- घरों में मेहमानों के लिए
- त्योहारों में
- यात्रा के लिए हल्के snacks के रूप में
बनाना चिप्स तैयार किए जाते थे।
धीरे-धीरे इसका स्वाद पूरे भारत और फिर दुनिया के कई देशों में लोकप्रिय हो गया।
🍌 बनाना चिप्स किस केले से बनते हैं?
बनाना चिप्स ज्यादातर:
- कच्चे केले
- बड़े और कम मीठे केले
से बनाए जाते हैं।
👉 पके केले से chips crispy नहीं बनते।
बनाना चिप्स बनाने की आसान विधि
- 4–5 कच्चे केले लें
- केले का छिलका निकाल लें
- chips cutter या चाकू से पतले slices काट लें
- एक कटोरी पानी में नमक और थोड़ी हल्दी मिलाएं
- यह नमक और हल्दी वाला पानी chips को अच्छा रंग और हल्का स्वाद देने के लिए मिलाया जाता है
- कढ़ाई में तेल गरम करें
- केले के slices तेल में डालें
- तलते समय थोड़ा-थोड़ा नमक और हल्दी वाला पानी ऊपर से छिड़कें
- chips को crispy और हल्का सुनहरा होने तक तलें
- बाहर निकालकर tissue पर रखें
- ऊपर से काली मिर्च, चाट मसाला या हल्का नमक डाल सकते हैं
- पूरी तरह ठंडा होने के बाद air-tight डिब्बे में भरकर रखे
बनाना चिप्स में नमक और हल्दी का पानी क्यों मिलाते हैं?
Comments
Post a Comment